Breaking News

Durg Police (खबरीलाल न्यूज़) :: 133 चालकों पर धारा 185 मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही :

post

यातायात पुलिस दुर्ग - शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर दुर्ग पुलिस की सतत कार्यवाही, एक सप्ताह में 133 चालकों पर धारा 185 मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही। यातायात पुलिस एवं जिले के समस्त थाना पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पिछले एक सप्ताह के दौरान 133 वाहन चालकों पर धारा 185 मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

शराब सेवन कर वाहन संचालन से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जनहानि में कमी लाने हेतु यह अभियान सतत रूप से जारी है। संयुक्त प्रवर्तन कार्यवाही के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु आमजन में जागरूकता एवं अनुशासन सुनिश्चित किया जा रहा है।

दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शराब सेवन के पश्चात वाहन का संचालन न करें। स्वयं सुरक्षित रहें तथा अन्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner