Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: 1 मई से सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ - सुशासन शिविर बना संबल, भारती यादव के घर बना शौचालय :

post

रायपुर, 29 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाएं आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इसका एक प्रेरक उदाहरण विकासखंड तिल्दा नेवरा के ग्राम गुजरा (ग्राम पंचायत भुरसुदा) निवासी श्रीमती भारती यादव है।

भारती यादव संयुक्त परिवार में निवास करती थीं, जहां परिवार के बढ़ने के साथ रहने की जगह कम पड़ने लगी। इसके चलते वे अपने पति और तीन वर्षीय बेटी के साथ अलग घर में रहने लगीं। नए घर में शौचालय की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें प्रतिदिन अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे स्वयं शौचालय निर्माण कराने में सक्षम नहीं थीं। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों में “सुशासन शिविर” आयोजित किए जा रहे हैं, जहां नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन कर सकते हैं। श्रीमती यादव ने ग्राम पंचायत भुरसुदा में आयोजित सुशासन शिविर में शौचालय निर्माण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।

आवेदन के परीक्षण उपरांत उन्हें शौचालय निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई तथा ग्राम पंचायत के माध्यम से उनके घर में शौचालय का निर्माण कराया गया। इसके साथ ही उन्हें 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई, जिससे उनकी समस्या का समाधान हो सका। शौचालय निर्माण के बाद अब श्रीमती भारती यादव और उनके परिवार को स्वच्छता एवं सुविधा का लाभ मिल रहा है।इस बार भी मुख्यमंत्री के निर्देश पर 1 मई 2026 से सुशासन तिहार 2026 का आयोजन  किया जा रहा हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner