Breaking News

Bilaspur (खबरीलाल न्यूज़) :: श्रमिक दिवस पर सुशासन तिहार में श्रमिक परिवारों को मिली आर्थिक सहायता; हितग्राहियों के खिले चेहरे, मुख्यमंत्री का जताया आभार:

post

बिलासपुर, 1 मई 2026/श्रमिक दिवस के अवसर पर आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत श्रमिक परिवारों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई उन्होंने इस योजना का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया।श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत ग्राम रहंगी की कविता ध्रुव को 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। राशि प्राप्त होते ही कविता भावुक हो उठीं। उन्होंने बताया कि उनका परिवार रोजी-मजदूरी कर जीवनयापन करता है, ऐसे में यह सहायता उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग वह अपनी पढ़ाई में करेंगी। वर्तमान में वह 12वीं कक्षा की छात्रा हैं और यह सहयोग उनके भविष्य को सशक्त बनाने में सहायक होगा।

इसी प्रकार ग्राम तेलसरा की प्रीति बंजारे को मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत 20 हजार रुपये का चेक दिया गया प्रीति के पति सूरज बंजारे ने बताया कि इस राशि का उपयोग बच्चों के पालन-पोषण एवं शिक्षा में किया जाएगा। हितग्राहियों ने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की ऐसी योजनाएं उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner