Breaking News

Bilaspur (खबरीलाल न्यूज़) :: सुशासन तिहार में आयुष विभाग द्वारा 216 मरीजों का उपचार :

post

बिलासपुर, 1 मई 2026/ जिला प्रशासन द्वारा सुशासन तिहार के अंतर्गत बिल्हा विकासखंड के ग्राम हरदी कला में आयोजित एक दिवसीय जनसमस्या निवारण शिविर में आयुष विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला आयुष अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह ध्रुव के निर्देशन में आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

आयुष विभाग के स्टॉल में शिविर के दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह, वात रोग, उदर रोग, स्त्री रोग सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच कर उपचार किया गया तथा आवश्यक औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में कुल 216 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। साथ ही आमजनों को विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। शिविर के दौरान क्षेत्रीय विधायक श्री धरमलाल कौशिक एवं कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आयुष विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया। विधायक श्री कौशिक ने स्वयं अपना रक्तचाप परीक्षण कराया, वहीं कलेक्टर श्री अग्रवाल ने विभागीय गतिविधियों और उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। शिविर में डॉ. भजन सिंह, डॉ. रमा जायसवाल, डॉ. भारती श्रीवास एवं डॉ. अंजलि कौशिक ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। आयोजन को सफल बनाने में श्री राजकुमार कौशिक, श्री कृष्ण कुमार पांडे, श्री सचिन कौशिक, श्रीमती कीर्तन मरकाम, श्री मंगलूराम कौशल, श्रीमती रूबी एवं श्री लसराम का विशेष योगदान रहा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner