संवाददाता- सौरभ साहू
सूरजपुर, दिनांक 30 अप्रैल 2026 । 30 अप्रैल को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला सूरजपुर की एक महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक जिला भाजपा कार्यालय ‘अटल कुंज’ में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा उपस्थित रहे, बैठक का मुख्य उद्देश्य नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराना तथा संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा करना था, कार्यक्रम में जिले के विभिन्न मंडलों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इसे और अधिक प्रभावी बना दिया। बता दे की अटल कुंज में आयोजित यह बैठक न केवल परिचयात्मक रही, बल्कि संगठनात्मक ऊर्जा और दिशा देने वाली भी साबित हुई, प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में युवा कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया, जिससे आने वाले समय में भाजपा और भाजयुमो की गतिविधियों में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
मंच पर उपस्थित प्रमुख नेता - कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रितेश गुप्ता, भाजपा महामंत्री शशिकांत गर्ग, उपाध्यक्ष संत सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष स्वाति सिंह, नगरपालिका उपाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, जिला मंत्री राजेश्वर तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नूतन विश्वास, प्रदेश पदाधिकारी विभूति कश्यप, रवीन्द्र भारती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश साहू एवं अंकुश सिंह, सह कार्यालय मंत्री भाजपा संजू सोनी सहित अन्य पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।सांगठनिक विचार और प्रेरणा - भाजपा महामंत्री शशिकांत गर्ग ने संगठनात्मक ढांचे और उसकी कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला, उन्होंने बताया कि मजबूत संगठन ही प्रभावी कार्य का आधार होता है, वहीं आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक रितेश गुप्ता ने युवाओं को सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया और उन्हें सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि का ओजस्वी संबोधन - कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राहुल योगराज टिकरिहा ने अपने संबोधन में युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कहा ‘युवाओं के कंधों पर ही भविष्य की जिम्मेदारी होती है, भाजयुमो का हर कार्यकर्ता केवल एक सदस्य नहीं, बल्कि परिवर्तन का वाहक है। हमें एकजुट होकर जन-सरोकार के मुद्दों को उठाना है और संगठन को मजबूत बनाना है, उन्होंने सूरजपुर जिले के युवाओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में यहां का संगठन एक मिसाल कायम करेगा।
बैठक का उद्देश्य और भविष्य की रणनीति - इस परिचयात्मक बैठक का मुख्य उद्देश्य नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करना और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना था, बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक सक्रियता, और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई,कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया गया कि वे संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।संचालन और आभार प्रदर्शन - कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो महामंत्री रूपेंद्र कुशवाहा एवं उपाध्यक्ष पप्पू साहू द्वारा किया गया। अंत में अतिथियों और उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया, इस अवसर पर जिले के सभी मंडलों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल और प्रभावी बनाया।
स्वागत उद्बोधन में कहा युवा शक्ति पर विश्वास - कार्यक्रम की शुरुआत भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता के स्वागत उद्बोधन से हुई, उन्होंने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं मालाओं से स्वागत करते हुए कहा कि सूरजपुर जिले का युवा कार्यकर्ता ऊर्जा, उत्साह और समर्पण से भरा हुआ है, उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।
जिलाध्यक्ष भाजपा का मार्गदर्शन - भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि युवा मोर्चा संगठन की अग्रिम पंक्ति की शक्ति है, उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया, साथ ही उन्होंने संगठन की मजबूती और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।

Journalist खबरीलाल