Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : वैभव सूर्यवंशी को गुस्सा दिखाना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, दिग्गज ने कहा- 15 साल के बच्चे के सामने नहीं करना चाहिए था:

post

जयपुर: आईपीएल 2026 के हाईवोल्टेज मैच में जब दिल्ली कैपिटल्स की टीम राजस्थान रॉयल्स के सामने उतरी तो सभी को उम्मीद थी कि वेभव सूर्यवंशी अपनी टीम को तगड़ी शुरुआत देंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और सूर्यवंशी को दूसरे ओवर में दो गेंद खेलने के बाद ही काइल जेमिसन ने बोल्ड कर दिया। वैभव को आउट करने के बाद जेमिसन ने गुस्से में सेलिब्रेट किया। इसके बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन ने जिस तरह से आक्रामक जश्न मनाया उसने क्रिकेट जगत में एक नई बहस छेड़ दी है। जेमिसन की इस हरकत पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रियांक पांचाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

पांचाल ने लिखा, '31 साल के काइल जेमिसन द्वारा एक 15 साल के बच्चे को आउट करने के बाद इस तरह विदा करना देखने में अच्छा नहीं लगता। लेकिन यह यह भी दिखाता है कि वैभव ने पहले ही विरोधियों के मन में कितना प्रभाव और डर पैदा कर दिया है।'

मैच के दूसरे ओवर में जब वैभव ने जेमिसन को चौका जड़ा तो कीवी गेंदबाज ने अगली ही गेंद पर सटीक यॉर्कर से उन्हें बोल्ड कर दिया। जेमिसन का यह जश्न न केवल उनके जोश को बल्कि उस दबाव को भी दर्शाता था जो वैभव जैसे युवा खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी से दिग्गजों पर बनाया हुआ है। राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत इस मुकाबले में बेहद निराशाजनक रही। मिचेल स्टार्क ने पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल को फुल टॉस गेंद पर आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner