Breaking News

Surajpur (खबरीलाल न्यूज़) :: ’’सुशासन तिहार में हर आवेदन को मिलेगा विशिष्ट क्रमांक, एनआईसी पोर्टल पर हो रही ऑनलाइन प्रविष्टि’’ :

post

सुशासन तिहार 2026 की हुई शुरूआत - अब तक 1670 आवेदन प्राप्त, ग्रामीण क्षेत्र में 1628 एवं नगरीय निकायों में 42 आवेदन दर्ज।

संवाददाता - सौरभ साहू 

सूरजपुर दिनांक 02 मई 2026। प्रदेश के सभी 33 जिलों के साथ सूरजपुर जिले में भी 01 मई को ’’सुशासन तिहार-2026’’ का भव्य आगाज हो चुका है। शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु प्रारंभ किए गए इस तिहार के प्रथम दिवस जिले के खोपा में 20 ग्राम पंचायतों को सम्मिलित कर समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

अब तक 1670 आवेदन प्राप्त, मांग एवं शिकायतों का विस्तृत ब्यौरा - सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत प्राप्त अंतिम जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले में अब तक कुल 1670 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत कुल 1628 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 1577 मांग एवं 51 शिकायतें शामिल हैं। वहीं नगरीय निकाय क्षेत्र में कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 32 मांग एवं 09 शिकायतें दर्ज की गई हैं। प्राप्त सभी आवेदनों पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।कलेक्टर ने दिए जन-केंद्रित एवं पारदर्शी आयोजन के निर्देश*  सूरजपुर कलेक्टर, एस. जयवर्धन द्वारा सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों को जन-केंद्रित, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुशासन तिहार के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं अभियानों का समुचित अभिसरण सुनिश्चित करते हुए अधिकतम लाभार्थियों तक सेवाएं पहुंचाई जाएंगी, ताकि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच सके।

पोर्टल एवं सूचना प्रबंधनरू छप्ब् के पोर्टल पर हो रही समस्त प्रविष्टि -  सुशासन तिहार-2026 हेतु राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) द्वारा विकसित पोर्टल https://sushasantihar.cg-nic.in/ पर तिहार से संबंधित समस्त जानकारी अद्यतन रूप से दर्ज की जा रही है। पोर्टल पर उपलब्ध यूज़र मैनुअल के अनुसार सभी प्रविष्टियां समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे संपूर्ण प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनी रहे।

आवेदन प्रबंधन एवं निराकरणरू हर आवेदन को मिलेगा विशिष्ट क्रमांक -  कलेक्टर के निर्देश के अनुपालन में शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों की पोर्टल पर अनिवार्य रूप से प्रविष्टि की जा रही है, जिससे प्रत्येक आवेदन को एक विशिष्ट क्रमांक प्राप्त हो सके। आवेदकों को पावती प्रदान करते हुए उनकी शिकायत/आवेदन की स्थिति की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है। सभी आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सर्वाेच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाएगा। यह व्यवस्था आवेदकों को अपने आवेदन की प्रगति पर निरंतर नजर रखने में सहायक सिद्ध होगी।

जन-सहभागिता से सशक्त बनेगा सुशासन का संकल्प - सुशासन तिहार-2026 शासन एवं जनता के बीच सीधे संवाद का एक सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं मांगों से प्रशासन को अवगत कराएं तथा शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करें।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner