Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: बिज़नेस ऑफिस दुर्ग में हुआ कार्यक्रम, एजेंट्स को व्यवसाय विस्तार, नए उत्पादों एवं पहलों की दी गई जानकारी :

post

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा एजेंट्स एवं रिटायरीज की बैठक का सफल आयोजन।

दुर्ग, 01 मई 2026। द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा बिज़नेस ऑफिस दुर्ग में एजेंट्स (रेगुलर/पीओएसपी) एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्ग, भिलाई, रिसाली, बालोद एवं राजनांदगांव क्षेत्र के एजेंट्स एवं रिटायरीज ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उप महाप्रबंधक  श्री नरेश कांकरिया द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक श्री विजय बेन्डे ने अपने संबोधन में एजेंट्स को व्यवसाय विस्तार, ग्राहक सेवा में उत्कृष्टता एवं संगठन के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करने हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम में अन्य क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सेवानिवृत्त क्षेत्रीय प्रबंधक ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए एजेंट्स को मार्गदर्शन प्रदान किया। सहायक प्रबंधक श्री मनीष वर्मा द्वारा एजेंट्स के प्रदर्शन की समीक्षा प्रस्तुत की गई तथा जीएमसी (GMC) के संबंध में जानकारी दी गई। उप प्रबंधक श्रीला सेन ने संपूर्ण स्वास्थ्य बीमा एवं गृह रक्षा बीमा जैसे प्रमुख उत्पादों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। वहीं उप प्रबंधक श्री देवलाल साहू द्वारा कंपनी के नए उत्पादों, नवीन परिवर्तनों एवं विभिन्न पहलों के बारे में जानकारी साझा की गई।

मुख्य अतिथि नरेश कांकरिया ने अपने उद्बोधन में एजेंट्स एवं रिटायरीज को संगठन की सफलता का आधार बताते हुए उन्हें निरंतर उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुति में जगदीश कुमार (एजीएम, लॉयड्स इंजीनियरिंग वर्क्स लिमिटेड, पूर्व सैन्य अधिकारी) द्वारा प्रस्तुत गीत ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का सफल संयोजन क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार सिन्हा द्वारा किया गया, जिनके प्रयासों से इस आयोजन ने आपसी समन्वय एवं जुड़ाव को और सुदृढ़ किया। इस कार्यक्रम में वीरेन्द्र जांभुलकर एवं बिज़नेस ऑफिस दुर्ग की टीम तथा बिज़नेस ऑफिस भिलाई की टीम ने विशेष सहयोग प्रदान किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner