Breaking News

Breaking (खबरीलाल न्यूज़) :: ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी में करोड़ों की नकदी और सोना बरामद:

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है. मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत ईडी की रायपुर जोनल टीम ने 30 अप्रैल 2026 को प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों-रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में एक साथ दबिश दी. इस ताजा कार्रवाई ने शराब कारोबारियों और उनसे जुड़े नेटवर्क में हड़कंप मचा दिया है. यह सर्च ऑपरेशन मुख्य रूप से शराब कारोबारियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CAs) और कई कॉर्पोरेट संस्थाओं के 13 ठिकानों पर चलाया गया.

जांच के दौरान ईडी ने 53 लाख रुपये नगद और लगभग 3.234 किलोग्राम सोना जब्त किया है. जब्त किए गए सोने की बाजार कीमत करीब 4.86 करोड़ रुपये आंकी गई है. इस एक दिन की कार्रवाई में कुल 5.39 करोड़ रुपये की चल संपत्ति के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत और दस्तावेज बरामद किए गए हैं.

ईडी की जांच में यह बात सामने आई है कि 2019 से 2022 के बीच राज्य में एक सुनियोजित संगठित आपराधिक सिंडिकेट सक्रिय था. इस नेटवर्क में ऊंचे पदों पर बैठे नौकरशाह, राजनीतिक पदाधिकारी और शराब डिस्टिलर शामिल थे. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की चार्जशीट के मुताबिक, इस पूरे घोटाले के जरिए लगभग 2,883 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की गई है. जांच एजेंसी इस मामले में अब तक बेहद सख्त रुख अपनाए हुए है - 

गिरफ्तारियां: अब तक 9 हाई-प्रोफाइल लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें पूर्व आईएएस अधिकारी, आबकारी विभाग के पूर्व मंत्री और तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े करीबी लोग शामिल हैं.

संपत्ति कुर्क: ईडी ने अब तक करीब 380 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां (बैंक बैलेंस, गहने, घर और वाहन) अटैच की हैं.

कानूनी प्रक्रिया: 81 आरोपियों के खिलाफ 6 शिकायतें पहले ही दर्ज की जा चुकी हैं, जिनकी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जारी है.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner