थाना : उतई, जिला दुर्ग - अवैध जमाव एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले 08 आरोपी गिरफ्तार, पुतला दहन के दौरान पुलिसकर्मी घायल। बिना विधिक अनुमति 50-60 व्यक्तियों द्वारा अवैध जमाव कर सड़क मार्ग बाधित कर कानून व्यवस्था प्रभावित की गई। पुतला दहन के प्रयास को पुलिस द्वारा विफल करते समय झूमा-झटकी में ड्यूटी पर तैनात आरक्षकों को चोट एवं जलने की घटना हुई। प्रकरण में साक्ष्य के आधार पर 08 आरोपियों को चिन्हित कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। अपराध क्रमांक 200/2026 धारा 191(2), 221 बीएनएस के तहत वैधानिक कार्यवाही जारी।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन के पूर्व विधिवत अनुमति प्राप्त करें एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Journalist खबरीलाल