Breaking News

RMC (खबरीलाल न्यूज़) :: महापौर और दक्षिण विधायक ने विकास कार्यों का किया भूमि पूजन; रायपुरा और चंगोराभाठा जलागार का कमांड एरिया पृथक पृथक करने का कार्य करवा रहे है - महापौर मीनल चौबे :

post

रायपुर - आज रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकांत राठौड सहित रायपुर नगर निगम जोन 5 अंतर्गत डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड कमांक 68 में लगभग 43 लाख के नये विविध विकास कार्यों को जनहित में जनसुविधा विस्तार हेतु शीघ्र करवाने पुराना चंगोराभाठा क्षेत्र पहुंचकर श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए नगरवासियों को एक और शानदार सौगात दी।रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने कहा कि नगर निगम रायपुर द्वारा महापौर श्रीमती मीनल चौबे के सतत प्रयासों से चंगोराभाठा क्षेत्र की पेयजल समस्या का निदान करने चंगोराभाठा और रायपुर जलागार का कमांड एरिया पृथक -पृथक करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिससे समाधान पेयजल समस्या का हो जायेगा। 

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने इस पर गहन अप्रसन्नता व्यक्त की कि संबंधित अधिकारियों ने समय पर पेयजल समस्या दूर करने वांछित जानकारी महापौर तक को उपलब्ध नहीं करवायी। अत्यधिक विलंब से जानकारी दिए जाने के कारण से इस वर्ष भी गर्मी में यहां के रहवासियों को गहन पेयजल संकट का सामना करना पड़ा । रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने निर्देशित किया कि सभी नये विकास कार्यों को तय समय सीमा में सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता युक्त तरीके से संबंधित अधिकारीगण एवं सम्बंधित अनुबंधित ठेकेदार पूर्ण करवाना हर हाल में सुनिश्चित कर लेवें।रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने कहा कि चंगोराभाठा क्षेत्र में सड़क मार्ग पर बाजार विगत कई वर्षों से लगाया जा रहा है। इससे उत्पन्न सड़क यातायात की गहन समस्या को यहां रिक्त शासकीय भूमि की उपलब्धता होने पर मंडी बोर्ड से आवश्यक धनराशि स्वीकृत करवाकर दूर करेंगे एवं नए बाजार का निर्माण व विकास करवाकर वहां सम्मान सहित सब्जी फल व्यवसायियों को व्यवस्थापन दिलवायेंगे, ताकि अच्छा बाजार विकसित हो एवं इसके साथ ही चंगोराभाठा में सड़क पर यातायात की समस्या दूर हो सके।

 रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने कहा कि राजधानी रायपुर शहर में चंगोरामाठा, संतोषी नगर, मठपुरैना जैसे आउटर क्षेत्रों में नया विकास कार्य करवाने की व्यापक संभावनाएं हैँ । इन क्षेत्रों को सबके साथ मिलकर नए विकास कार्य करवाकर तेजी के साथ  विकसित करने का कार्य करवायेंगे।

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि चंगोराभाठा का अत्यंत तेजी के साथ निरन्तर विकास हो रहा है। पहले यहां जनसंख्या कम थी एवं यह क्षेत्र ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता था। रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में सम्मिलित होने के बाद रायपुर निगम में वार्ड बनने के बाद चंगोराभाठा में जनसंख्या बड़ी तेजी से बढी एवं विकास भी  तेज गति से लगातार से हुआ। पेयजल के संसाधन सीमित होने पर यहां पेयजल संकट की स्थिति आयी। चंगोरामाठा में नए बड़े जलागार का निर्माण करवाकर रायपुर नगर निगम के तत्कालीन महापौर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने पेयजल संकट निदान हेतु कार्य किया। चंगोराभाठा जलागार से रायपुरा क्षेत्र को भी वहाँ के रहवासी नागरिको को जलआपूर्ति की जाती रही। अब चंगोराभाठा में गहन जलसंकट के निदान हेतु राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर लगभग 50 लाख रू. स्वीकृत किये गये है एवं इससे चंगोराभाठा और रायपुरा पानी टंकी का कमांड एरिया पृथक पृथक करने का कार्य प्रारंभ किया गया है। जिससे जुलाई माह 2026 तक चंगोराभाठा की पेयजल समस्या का स्थायी निदान कर लिया जायेगा। 

महापौर मीनल चौबे ने चंगोराभाठा क्षेत्र के रहवासी नागरिको से पेयजल संकट को पूरी तरह दूर करने अपने -अपने घरो में शीघ्र रैन वाटर हार्वेस्टिंग हेतु पीट का निर्माण  कार्य करवाने विनम्र अपील की। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने साफ कहा कि वर्षा जल का संचयन कर धरती माता को जल वापस करने पर ही हम सबकी आगामी पीढी को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा इस लिए सभी महिलाएं एवं समस्तजन अपने - अपने घर में अनिवार्य रूप से रैन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली लगवाने भविष्य के संभावित जलसंकट को दूर करने गंभीरता से विचार करके अवश्य करवायें । 

महापौर मीनल चौबे ने वार्ड पार्षद श्रीमती दुर्गा यादराम साहू को वार्ड की जलसमस्या का निदान करने लगातार सक्रिय व जागरूक रहकर कार्य करने पर सराहा। अंत में वार्ड पार्षद श्रीमती दुर्गा यादराम साहू ने नगर निगम जोन 5 अंतर्गत डॉ खूबचंद बघेल वार्ड क्रमांक 68 के क्षेत्र में लगभग 43 लाख के नये विकास कार्य प्रारंभ करने भूमिपूजन करने पर समस्त वार्डवासियों की ओर से रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकांत राठौड और जोन 5 जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल को मंच से हार्दिक धन्यवाद दिया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner