Breaking News

CG (खबरीलाल न्यूज़) : नवा तरिया से सशक्त होगा गांव, जल संरक्षण के साथ ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार:

post

रायपुर, जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भंवतरा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत “नवा तरिया” यानी नए तालाब का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य में बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रमिक प्रतिदिन कार्य कर रहे हैं, जिससे उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार भी उपलब्ध हो रहा है।

भंवतरा में मनरेगा के तहत नए तालाब का निर्माण जारी, खेती और भू-जल स्तर को मिलेगा लाभ

 जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नए तालाबों के निर्माण और पुराने जल स्रोतों के पुनरुद्धार का कार्य लगातार किया जा रहा है। यह पहल ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

भंवतरा में बन रहा यह नवा तरिया आने वाले बारिश के मौसम में जल संचय का प्रभावी माध्यम बनेगा। इससे भू-जल स्तर में सुधार होगा और किसानों को सिंचाई के लिए अतिरिक्त जल उपलब्ध हो सकेगा। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इससे खेती-किसानी को मजबूती मिलेगी और गांव की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

मनरेगा के तहत संचालित इस कार्य से ग्रामीण श्रमिकों के लिए मानव दिवस का सृजन हो रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगातार विकास कार्य होने से रोजगार के अवसर बढ़े हैं और लोगों का पलायन भी कम हुआ है।

“नवा तरिया” केवल एक तालाब निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और ग्रामीण आत्मनिर्भरता की नई सोच का प्रतीक बनकर उभर रहा है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner