Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: मदर्स डे पर मानवता को समर्पित पहल - अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन :

post

मदर्स डे के पावन अवसर पर मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को आगे बढ़ाते हुए प्रतिष्ठित संस्थान अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्रा. लि. और शिवनाथ ब्लड बैंक रायपुर द्वारा 10 मई 2026 को प्रातः 10:30 बजे से सायं 03:00 बजे तक एक विशाल ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन एवं प्रख्यात समाजसेवी श्री तिलोकचंद बरड़िया ने कहा कि माँ जीवन देने का प्रतीक होती है और रक्तदान जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। मदर्स डे के अवसर पर इससे बेहतर सेवा और कोई नहीं हो सकती कि हम किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने में योगदान दें।

श्री बरड़िया लंबे समय से विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवी संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं तथा समाजहित के कार्यों में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर उनके प्रयासों को समाज में विशेष सम्मान प्राप्त है। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने शहरवासियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं व्यापारिक वर्ग से इस पुनीत अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि “एक यूनिट रक्त किसी के जीवन की सबसे बड़ी उम्मीद बन सकता है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को नियमित रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।”

अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्रा. लि. द्वारा आयोजित यह रक्तदान शिविर सामाजिक सेवा के क्षेत्र में संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं एवं समाजसेवी संस्थाओं की सहभागिता की उम्मीद जताई जा रही है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner