Breaking News

Kolkata (खबरीलाल न्यूज़) :: अमित शाह ने किया एलान - शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री :

post

कोलकाता :: बीजेपी नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में घोषणा की है कि शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे. विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 207 सीटें जीती हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने शुभेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा करते हुए कहा, "भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल विधानसभा के सदस्यों की बैठक यहां की गई है. उस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने मुझे और मोहन चरण माझी जी को केंद्र की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में भेजा था."

"कुछ समय पहले ही चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई है. लगभग आठ प्रस्ताव और समर्थन प्राप्त हुए हैं. और सभी प्रस्ताव और समर्थन एक ही नाम के मिले हैं. दूसरे नाम के लिए भी समय दिया गया लेकिन दूसरा नाम नहीं आया है." "मैं केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शुभेंदु अधिकारी जी को पश्चिम बंगाल विधान मंडल दल के नेता रूप में निर्वाचित घोषित करता हूं."

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अगर तृणमूल कांग्रेस के किले को ढहाते हुए सत्ता तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की है तो काफ़ी हद तक इसका श्रेय शुभेंदु अधिकारी को भी जाता है.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner