Sanjiv Goenka Virat Kohli Autograph: IPL 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुई। इस मुकाबले में लखनऊ ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में 9 रन के अंतर से जीत हासिल की। लखनऊ को बेंगलुरू के सामने जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य मिला था। आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन आरसीबी को बनाने थे लेकिन दिग्वेश राठी ने अपनी शानदार गेंदबाजी के बल पर रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या को सिर्फ 10 रन ही बनाने दिए और अपनी टीम को 9 रन से करीबी अंतर से जीत दिला दी। इस मुकाबले के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका अपने पोते के लिए विराट कोहली का ऑटोग्राफ लेने पहुंचे थे। हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि उनको विराट का ऑटोग्राफ लेने के लिए थोड़ा सा इंतजार करना पड़ा। वीडियो में देख सकते हैं कि विराट कोहली मैच के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच केन विलियम्सन से बात कर रहे थे। तभी वहां पर अपने पोते के साथ संजीव गोयनका पहुंचे। वह अपने पोते के लिए विराट कोहली का ऑटोग्राफ लेने आए थे।
संजीव गोयनका ने जब देखा कि कोहली अपने साथ खड़े केन विलियम्सन से बात कर रहे हैं तो वह थोड़ी देर के लिए रुक गए। इसके बाद जब कोहली और विलियम्सन की बात समाप्त हुई तो उनके नजदीक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अपने पोते के लिए विराट कोहली से ऑटोग्राफ की मांग की। वीडियो में देखा जा सकता है कि कोहली ने उनके पोते को ऑटोग्राफ दिया। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।