Breaking News

सुशासन तिहार छग (खबरीलाल न्यूज़) :: सुशासन तिहार में श्यामलाल एवं उनकी पत्नि घसनिन को मिला आयुष्मान वय वंदना कार्ड :

post

रायपुर, 16 मई 2026। जिले में स्वास्थय सेवाओं के लिए शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे आम नागरिकों तक पहुंच रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ सुरक्षा कवच साबित हो रही है।

‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत आरंग विकासखण्ड के नगर पंचायत समोदा में आयोजित जन समस्या निवाराण शिविर ने ग्राम समोदा निवासी श्री श्यामलाल एवं उनकी पत्नि श्रीमती घसनिन के लिए राहत की नई किरण जगाई। श्री श्यामलाल ने शिविर में आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाने हेतु आवेदन किया। स्वास्थय विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही उनका व उनकी पत्नी का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया गया | लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा श्री श्यामलाल एवं श्रीमती घसनिन को आयुष्मान वय वंदना कार्ड दिया गया|

हितग्राही श्री श्यामलाल ने कहा कि अब बीमार होने पर मुझे इलाज के खर्च की चिंता नहीं रहेगी। सरकार के इस आयुष्मान कार्ड से मेरा इलाज निःशुल्क हो सकेगा। यह योजना हम जैसे गरीबों के लिए वरदान है। इसके लिए मैं छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद देता हूँ। प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का कैशलेस एवं निःशुल्क इलाज। परिवार के सदस्यों की संख्या पर कोई सीमा नहीं। सरकारी एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस और पेपरलेस इलाज। कैंसर, हृदय रोग, गुर्दे की बीमारी सहित अनेक गंभीर बीमारियों का उपचार शामिल।

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं: PMJAY पोर्टल या 'Ayushman App' के माध्यम से। नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), अटल सेवा केंद्र या पैनलबद्ध सरकारी अस्पताल में जाकर। आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर। यह कार्ड पूरी तरह से निःशुल्क बनाया जाता है। ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत लग रहे समाधान शिविरों के माध्यम से राज्य शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वास्थय संबंधी आर्थिक बोझ से मुक्ति मिल रही है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner