रायपुर, 16 मई 2026। जिले में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन तथा कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन में “बिहान” योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए सशक्त मंच प्राप्त हो रहा है। यह कहानी है रायपुर जिले के ग्राम बनरसी, विकासखण्ड धरसींवा की श्रीमती कांति ओगरे की, जिन्होंने अपने संघर्ष और मेहनत से आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है। श्रीमती कांति ओगरे वर्ष 2018 में बिहान स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं। उस समय वे एक गृहिणी थीं। समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने कुकिंग प्रशिक्षण प्राप्त कर वर्ष 2019 में पर्यावास भवन में कैंटीन का संचालन प्रारंभ किया।
कैंटीन व्यवसाय शुरू करने के लिए उन्हें सी.आई.एफ. ऋण राशि 60,000 रुपए तथा बैंक से 50,000 रुपए का अतिरिक्त ऋण प्राप्त हुआ, जिससे उन्होंने अपना कैंटिन शुरू किया। आज श्रीमती कांति ओगरे की मासिक आय लगभग 12,000 रुपए तथा वार्षिक आय 1,44,000 रुपए हो चुकी है। इस आय से उन्होंने बच्चों की शिक्षा, घर-खर्च संभाला एवं एक स्कूटी भी खरीदी। उन्होंने बताया कि बिहान योजना से जुड़कर वे आत्मनिर्भर बनी हैं और अब समाज में उनकी एक अलग पहचान है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद किया।

Journalist खबरीलाल