लायनिज़्म की सेवा, नेतृत्व एवं मानवता के उच्च आदर्शों को समर्पित लायन क्लब इंटरनेशनल के अंतर्गत *लायंस मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट 3233 का 9वां वार्षिक अधिवेशन “URVISH 2026”* आगामी 23 एवं 24 मई 2026 को इंदौर स्थित संगीत कला अकादमी, विजय नगर में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
यह प्रतिष्ठित अधिवेशन लायनिज़्म के सेवा कार्यों, नेतृत्व विकास एवं संगठनात्मक मजबूती का एक महत्वपूर्ण मंच होगा, जिसमें देशभर से लायंस सदस्य, पदाधिकारी एवं समाजसेवी भाग लेंगे। अधिवेशन में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से लगभग 2000 से अधिक डेलीगेट्स की सहभागिता अपेक्षित है।
अधिवेशन के चीफ गेस्ट एवं की-नोट स्पीकर के रूप में लायन डॉ. मनोज शाह (इंटरनेशनल सेकंड वाईस प्रेसिडेंट) शिरकत करेंगे। साथ ही, लायन प्रवीण छाजेड़ (पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर), लायन विजय राजू (पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर) तथा लायन रमेश प्रजापति (इंटरनेशनल डायरेक्टर) भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से अधिवेशन की शोभा बढ़ाएंगे।
इस भव्य आयोजन की जिम्मेदारी PMJF लायन मनीष शाह (मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन) द्वारा प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं वरिष्ठ PMJF लायन सदस्य तिलोकचंद बरड़िया को सौंपी गई है। इस अवसर पर तिलोकचंद बरड़िया ने बताया कि “URVISH 2026” केवल एक वार्षिक अधिवेशन नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण एवं नेतृत्व का एक विराट महाकुंभ होगा, जहाँ सामाजिक सरोकारों, संगठनात्मक उपलब्धियों तथा भविष्य की योजनाओं पर व्यापक मंथन एवं सार्थक चर्चा की जाएगी। साथ ही यह अधिवेशन लायनिज़्म की मूल भावना — “We Serve” — को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
दो दिवसीय इस अधिवेशन में विभिन्न लायंस क्लबों द्वारा संचालित सेवा परियोजनाओं की समीक्षा, नेतृत्व विकास सत्र, प्रेरणादायी उद्बोधन, सामूहिक विचार-विमर्श एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन लायंस सदस्यों के लिए अनुभव साझा करने, नए विचारों को अपनाने एवं समाज सेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा।

Journalist खबरीलाल