Breaking News

Surajpur (खबरीलाल न्यूज़) :: सूरजपुर कलेक्टर रेना जमील का बिहारपुर अंचल में सघन निरीक्षण दौरा, धरातल पर परखी विकास कार्यों की गुणवत्ता :

post

संवाददाता/सौरभ साहू, ओड़गी जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़।

सूरजपुर दिनांक 16 मई 2026।  सूरजपुर जिला कलेक्टर, रेना जमील ने आज जिले के दूरस्थ अंचल बिहारपुर का सघन  दौरा कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की धरातलीय हकीकत स्वयं परखी। प्रातः से प्रारंभ हुए इस मैराथन दौरे में कलेक्टर ने पूरक पोषण आहार उत्पादन केंद्र, नवनिर्मित महतारी सदन, नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अंतर्राज्यीय पुलिस चौकी नवाटोला , निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय एवं बांक पर्यटन स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने एक-एक तथ्य का गहन आकलन किया तथा जहां भी कमियां पाई गईं, वहां संबंधितों को मौके पर ही कमियों को दूर करने के कड़े निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती जमील ने अपने दौरे की शुरुआत ग्राम करकोटु, भैयाथान स्थित पूरक पोषण आहार उत्पादन केंद्र से की। केंद्र में उन्होंने दलिया एवं अन्य पोषण उत्पादों की उत्पादन प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया तथा कच्चे माल की आपूर्ति से लेकर तैयार उत्पादों के वितरण तक की समूची व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि केंद्र से निर्मित होने वाले प्रत्येक उत्पाद की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही उत्पादन सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि यह पोषण आहार आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं तक पहुंचता है, अतः इसकी गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।इसके पश्चात कलेक्टर ने ग्राम पंचायत ठाढ़पाथर, ओड़गी में नवनिर्मित महतारी सदन का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में सामने आई कमियों को चिन्हित करते हुए उन्होंने संबंधितों को निर्देशित किया कि शीघ्रातिशीघ्र सभी आवश्यक सुधार कार्य पूर्ण कराए जाएं। दौरे के क्रम में कलेक्टर श्रीमती जमील ने निर्माणाधीन नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर के भवन निर्माण कार्य का गहन निरीक्षण किया। निर्माण में पाई गई कमियों पर उन्होंने ठेकेदार को निश्चित समय-सीमा के भीतर सुधार कार्य पूर्ण करने तथा शेष निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ सम्पन्न कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण मानकों के कड़ाई से पालन करने की बात कही। 

अपने दौरे के अगले चरण में कलेक्टर , रेना जमील की गाड़ी अंतर्राज्यीय पुलिस चौकी नवाटोला तक पहुंची, जहां उन्होंने चौकी की समस्त व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे कार्यरत न पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैमरे तत्काल दुरुस्त कराए जाएं तथा चौकी की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां सतर्क निगरानी एवं चाक-चौबंद सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं है।कलेक्टर ने पालदनौली में निर्माणाधीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का भी विस्तार से निरीक्षण किया।

निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने  नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित ठेकेदार को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।  निरीक्षण दौरे के अंतिम चरण में कलेक्टर ने जिले के  बांक पर्यटन स्थल का भ्रमण किया। उन्होंने रेण नदी पर स्थित मनोरम झरने का अवलोकन किया तथा पर्यटन की दृष्टि से बांक को और अधिक विकसित किए जाने की संभावनाओं पर उपस्थित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के पर्यटन स्थलों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, इसके लिए एक प्रभावी एवं सुनियोजित प्रचार-प्रसार कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही उन्होंने पर्यटन स्थल को आगंतुकों के लिए पूर्णतः सर्वसुविधायुक्त बनाने हेतु एक विस्तृत चेक-लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए, जिस पर क्रमबद्ध अमल कर बांक को पर्यटन के क्षेत्र में नए आयाम दिए जा सकें। कलेक्टर ने यह भी कहा कि पर्यटन के विकास से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

अपने इस सघन निरीक्षण दौरे के समापन पर कलेक्टर, रेना जमील, ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले के सुदूर अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों एवं बुनियादी सुविधाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कलेक्टर के साथ दौरे में जिला पंचायत सीईओ, विजेन्द्र पाटले, एसडीएम श्रीमती चाँदनी कंवर व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner