Breaking News

National (खबरीलाल न्यूज़) :: तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवार को 30,000 रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40,000 रुपये की सहायता देगी सरकार - सीएम नायडू :

post

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार प्रदेशवासियों के लिए नई स्कीम लेकर आई है. सरकार अब तीसरे बच्चे पर 30000 और चौथा बच्चा होने पर 40000 रुपये देगी. इससे पहले दूसरा बच्चा होना पर 25000 कैश देने की भी बात की थी. हालांकि अभी इसपर कुछ खुलकर कुछ नहीं कहा गया है. 

नरसन्नापेटा में ‘स्वर्ण आंध्र–स्वच्छ आंध्र' कार्यक्रम के दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य में घटती जनसंख्या वृद्धि दर पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि बच्चों को बोझ नहीं, बल्कि देश की संपत्ति माना जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने जनसंख्या बढ़ाने को प्रोत्साहित करने के लिए नई घोषणा करते हुए कहा कि तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवार को 30,000 रुपये दिए जाएंगे,चौथे बच्चे के जन्म पर 40,000 रुपये की सहायता दी जाएगी.

उन्होंने कहा,“मैंने इस बारे में कई बार सोचा है.पहले मैंने परिवार नियोजन की दिशा में काम किया था, लेकिन आज स्थिति बदल गई है. अब बच्चे हमारी संपत्ति हैं, और हमें उनके भविष्य के लिए काम करना होगा.इसी सोच के साथ मैंने यह नया फैसला लिया है.तीसरे बच्चे के जन्म पर 30,000 रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40,000 रुपये तुरंत दिए जाएंगे.”

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner