Breaking News
छत्तीसगढ post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Monday ,May 18,2026

Surajpur (खबरीलाल न्यूज़) :: रामानुजनगर तहसील ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य किया सफलतापूर्वक पूर्ण, सभी 211 एचएलबी का मकान सूचीकरण कार्य निर्धारित समय सीमा में सम्पन्न:

post

संवाददाता/सौरभ साहू, रामानुजनगर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़।

सूरजपुर/रामानुजनगर, दिनांक 17 मई 2026 - भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित प्रथम चरण के मकान सूचीकरण एवं हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) कार्य में कलेक्टर, रेना जमील के मार्गदर्शन में रामानुजनगर तहसील ने उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है। चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार रामानुजनगर, मनहरण सिंह राठिया ने तहसील क्षेत्र अंतर्गत निर्धारित सभी 211 एचएलबी का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस उपलब्धि से तहसील जिले में अग्रणी स्थान पर पहुंच गई है।

 टीम वर्क एवं अनुशासन की मिसाल बनी रामानुजनगर

इस उपलब्धि पर चार्ज अधिकारी, राठिया ने समस्त प्रगणकों, सुपरवाइजरों एवं मास्टर ट्रेनरों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके परिश्रम, समर्पण एवं टीम भावना की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में रामानुजनगर की टीम ने अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए जिले में एक अलग पहचान स्थापित की है।घर-घर जाकर हुआ मकानों का चिन्हांकन एवं डेटा संधारण

चार्ज अधिकारी श्री राठिया ने बताया कि जनगणना कार्य के दौरान प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मकानों का चिन्हांकन, परिवारों की प्रारंभिक जानकारी का संकलन तथा निर्धारित प्रारूपों में डेटा संधारण का कार्य पूर्ण गंभीरता एवं तत्परता के साथ सम्पन्न किया गया। साथ ही सुपरवाइजरों एवं मास्टर ट्रेनरों द्वारा सतत मॉनिटरिंग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिसके परिणामस्वरूप निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य की गुणवत्तापूर्ण पूर्णता संभव हो सकी।

सामूहिक प्रयास का प्रतिफल — आगामी चरणों में भी प्रथम स्थान का संकल्प

चार्ज अधिकारी श्री राठिया ने कहा कि यह उपलब्धि केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि सम्पूर्ण रामानुजनगर तहसील की टीम भावना एवं सामूहिक प्रयास का प्रतिफल है। उन्होंने समस्त कर्मचारियों से आगामी चरणों में भी इसी उत्साह एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की, ताकि रामानुजनगर तहसील जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर सके। जनगणना कार्य के सफल समापन पर प्रगणकों एवं कर्मचारियों में हर्ष का माहौल देखा गया तथा सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए आगामी चरणों में भी श्रेष्ठ कार्य करने का दृढ़ संकल्प लिया।।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner