Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: मिट्टी के घर से पक्के मकान तक, समोदा निवासी ढेलीन बाई को मिला आवास निर्माण हेतु अनुज्ञा पत्र :

post

रायपुर, 17 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील निराकरण का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। आरंग विकासखण्ड के नगर पंचायत समोदा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में ग्राम समोदा निवासी श्रीमती ढेलीन बाई साहू को प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत पक्के मकान के निर्माण हेतु अनुज्ञा पत्र प्रदान किया गया।

श्रीमती साहू विवाह के बाद अपने पति एवं बच्चों के साथ मिट्टी के मकान में निवास कर रही थीं। बरसात के दिनों में घर की छत टपकती थी तथा समय के साथ घर की स्थिति और भी जर्जर होती जा रही थी। सुशासन तिहार के अवसर पर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत अनुज्ञा पत्र प्राप्त हुआ। श्रीमती साहू एवं उनका परिवार अब बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि अब वे अपना पक्का मकान बनवा सकेंगी, जिससे उनके जीवन की अनेक समस्याएं दूर हो जाएंगी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner