रायपुर। जैन समाज की संगीत प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंच प्रदान करने वाले प्रतिष्ठित सिंगिंग रियलिटी शो “आगाज़ 4.0 – A Global Platform for Jain Singers” के ग्रैंड फिनाले में JITO रायपुर चैप्टर ने ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित इस भव्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रायपुर के प्रतिभागियों ने देशभर के हजारों प्रतिभागियों के बीच अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विशेष पहचान बनाई।
JITO नॉर्थ दिल्ली चैप्टर द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 15 प्रमुख शहरों सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर से 3,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को T-Series Stageworks Academy का तकनीकी एवं प्रशिक्षण सहयोग प्राप्त हुआ।रायपुर के 11 वर्षीय एकांश बाकलीवाल ने बाल वर्ग (8–15 वर्ष) में शानदार प्रस्तुति देकर राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि युवा वर्ग (16–30 वर्ष) में श्रुति संघी जैन ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं हार्दिक गंगवाल सेमीफाइनलिस्ट रहे। ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक कुमार सानू, सुप्रसिद्ध गायिका तुलसी कुमार एवं संगीत गुरु संजय विद्यार्थी मुख्य ज्यूरी सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। सभी ज्यूरी सदस्यों ने रायपुर के प्रतिभागियों की प्रतिभा एवं प्रस्तुति की विशेष सराहना की।
रायपुर में “आगाज़ 4.0” ऑडिशन का सफल आयोजन JITO रायपुर चैप्टर द्वारा चेयरमैन श्री तिलोकचंद बरड़िया के मार्गदर्शन में मोती महल डीलक्स होटल में किया गया था। इस आयोजन में लेडीज विंग मुख्य सचिव श्रीमती अंकिता बरड़िया, लेडीज विंग एवं यूथ विंग की सक्रिय भागीदारी रही। ऑडिशन में 60 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से कई प्रतिभागियों का चयन अगले चरण के लिए हुआ।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर JITO MPCG ज़ोन चेयरमैन श्री हितेंद्र मेहता ने विजेताओं के लिए विशेष सम्मान एवं पुरस्कारों की घोषणा की। साथ ही JITO Apex द्वारा मंच पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले एकांश बाकलीवाल को ₹ 75 हजार की सम्मान राशि एवं एपेक्स सर्टिफिकेट प्रदान किया गया, जबकि तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली श्रुति संघी जैन को ₹ 50 हजार की सम्मान राशि एवं एपेक्स सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। वहीं रायपुर चैप्टर के सेमीफाइनलिस्ट हार्दिक गंगवाल (राजिम) को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष सम्मान एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
T-Series Stageworks Academy के सहयोग से विजेता प्रतिभागियों को मुंबई स्थित T-Series स्टूडियो में प्रोफेशनल सॉन्ग रिकॉर्डिंग एवं डिजिटल लॉन्च का अवसर भी मिलेगा।
इस भव्य राष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाने में JITO के शीर्ष नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में JITO एपेक्स प्रेसिडेंट श्री विजय भंडारी, सेक्रेटरी जनरल श्री ललित डांगी, JATF प्रेसिडेंट एवं नॉर्थ दिल्ली चैप्टर के फाउंडिंग मेंटर श्री गौतम जैन, JITO एपेक्स एडवाइजरी बोर्ड सदस्य श्री शांतिलाल कावड़ एवं नॉर्थ ज़ोन चेयरमैन श्री रमन जैन उपस्थित रहे। आयोजन की कमान नॉर्थ दिल्ली चेयरमैन श्री मनीष जैन, चीफ सेक्रेटरी श्री संदीप जैन एवं इवेंट कन्वीनर श्री नमित जैन ने संभाली।
इस सफलता पर JITO रायपुर चैप्टर के चेयरमैन श्री तिलोकचंद बरड़िया ने कहा कि यह पूरे छत्तीसगढ़ एवं जैन समाज के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि रायपुर चैप्टर के प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रायपुर का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय लेडीज विंग मुख्य सचिव श्रीमती अंकिता बरड़िया, यूथ विंग एवं पूरी आयोजन टीम के सामूहिक प्रयासों और समर्पण को दिया।

Journalist खबरीलाल