रायपुर/21-5-2026। इन दिनों रायपुर सहित समूचे छत्तीसगढ़ में पड़ रही है भीषण गर्मी। इस झुलसाने वाली गर्मी और उमस से लोग बेचैन हैं खासकर बच्चे और बुजुर्ग। अभी इस भीषण गर्मी में चल रही है गर्म हवा और हवा के थपेड़ों के कारण बाहर निकलने वाले लोगो को हो रही है परेशानी।
1) प्रीकॉशन लेकर निकले - अभी जिस तरह का मौसम बना हुआ है इसमें दोपहर को बाहर निकले नहीं और ज्यादा आवश्यक कार्य के कारण निकलना भी पड़े तो प्रीकॉशन लेकर निकले। सर, नाक और कान को कपड़े से ढककर निकले ताकि गर्म हवाओं के थपेड़ों से बचा जा सके।
2) तरल पदार्थ का करें सेवन - जिस तरह से गर्मी अपने चरम सीमा पर है प्रत्येक को नींबू पानी, छांछ, लस्सी, आमपना आदि पीते रहना चाहिए जो लू से भी बचायेगा और शरीर को भी ठंडक प्रदान करेगा।
3) फलों का करे सेवन - इस भीषण गर्मी में खाना खाने की इच्छा भी कम हो जाती है। और इस मौसम में खट्टा सबसे ज्यादा उपयोगी है और वो फल जिसमे पानी की मात्रा अधिक हो उसका सेवन करना उपयोगी हो सकता है जैसे खीरा, ककड़ी, तरबूज, गन्ना रस, नारियल पानी, मौसंबी का जूस व आदि।
4) मसालेदार खाने से करें परहेज - इस भीषण गर्मी में प्रत्येक को मसालेदार खाने से खुद को दूर रखना चाहिए क्यों कि इससे तबियत बिगड़ सकती है और पेट से सम्बंधित बीमारी भी परेशान कर सकती है। जितना ज्यादा हो सादा खाना खाने चाहिए साथ मे कड़ी का भी सेवन स्वास्थ के लिए ठीक रहेगा।
5) बोरे बासी - स्वास्थ के लिए सबसे उत्तम है छत्तीसगढ़ का पारंपरिक भोजन बोरे बसी। रात को चावल बनाकर मिट्टी की हंडी में पानी के साथ रख दे और सुबह उसमें छांछ या दही, मिर्ची, नींबू, प्याज डालकर बना सकते हैं। यह खाद्य पदार्थ न केवल शरीर को ठंडक प्रदान करता है अपितु पेट भी ठीक रखता है। इसमें विटामिन बी-12 प्रचुर मात्रा में होते हैं।

Journalist खबरीलाल