Breaking News

Surajpur (खबरीलाल न्यूज़) :: चिरमिरी में गूंजा श्रीराम कथा का दिव्य संदेश, पर्यटन, संस्कृति, मंत्री राजेश अग्रवाल ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज से लिया आशीर्वाद :

post

संवाददाता/सौरभ साहू, एमसीबी/चिरमिरी, छत्तीसगढ़।

सरगुजा संभाग/चिरमिरी/ दिनांक 22 मई 2026 । कोयलांचल नगरी चिरमिरी की पावन धरा पर आयोजित दिव्य श्रीराम कथा में प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने पूज्य जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के मुखारविंद से अलौकिक श्रीराम कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। कथा स्थल पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों से प्रेरणा प्राप्त की।

कैबिनेट मंत्री,राजेश अग्रवाल ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम भारतीय संस्कृति, आदर्श जीवन और मानव मूल्यों के सर्वाेच्च प्रतीक हैं। उनका जीवन मन, वचन और कर्म की पवित्रता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का चरित्र संपूर्ण मानवता के लिए कल्याण और सदाचार का मार्ग प्रशस्त करता है। मंत्री अग्रवाल ने कथा के दौरान पूज्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को नैतिकता, संस्कार और एकता से जोड़ने का माध्यम भी है।

कथा के दौरान भावपूर्ण प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उपस्थित जनसमूह ने भक्ति रस में डूबकर प्रभु श्रीराम के जयघोष किए। पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग द्वारा प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन व संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक विरासत को नई पहचान दिलाने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अंत में मंगलकामना करते हुए कहा कि दयानिधान प्रभु श्रीराम की कृपा और आशीर्वाद समस्त प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे।।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner