Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन में सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड में सफल मॉक ड्रिल का आयोजन :

post

रायपुर/ 29-5-2026/ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन में सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड में आपदा प्रबंधन एवं औद्योगिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संचालनालय के उप संचालक श्री आशुतोष पांडे उपस्थित रहे। साथ ही आसपास के विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की, जिनमें जायसवाल निको इंडस्ट्रीज के हेड एचआर श्री आलोक पांडे, रियल इस्पात के हेड एचआर श्री शिव कुमार यादव, गोदावरी इस्पात के पेलेट प्लांट हेड श्री सुधाकर तिवारी एवं सुरक्षा विभाग हेड श्री ईशान ताम्रकार तथा आईओसीएल के अधिकारीगण शामिल रहे।

मॉक ड्रिल का संचालन सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड के हेड-एचएसई श्री अमित कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सारडा ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री पंकज सारडा, हेड ऑपरेशन श्री मनोज शाह, पेलेट प्लांट हेड श्री कोमल धुरंधर एवं हेड एचआर श्री विवेक चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।मॉक ड्रिल के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव कार्यों की प्रभाव शीलता तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में सुरक्षा मानकों के पालन एवं औद्योगिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों द्वारा मॉक ड्रिल की सराहना करते हुए इसे औद्योगिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner