Breaking News
छत्तीसगढ post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Tuesday ,June 02,2026

CG (खबरीलाल न्यूज़) :  10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, आईटीआई जनकपुर में करें ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून तक:

post

एमसीबी. जिले के युवाओं के लिए रोजगारपरक एवं तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) जनकपुर में सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 29 मई 2026 से 15 जून 2026 तक प्रवेश के लिए निर्धारित वेबसाइट बहपजप.ंकउपेेपवदे.दपब.पद पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जनकपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान में कोपा (एससीवीटी) एक वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 48 सीटें, विद्युतकार (एससीवीटी) द्विवर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 20 सीटें तथा सिलाई टेक्नोलॉजी (एससीवीटी) एक वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 40 सीटें उपलब्ध हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को आधुनिक तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर बेहतर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न की जाएगी। प्रथम चरण में 16 जून से 22 जून तक प्रथम चयन सूची जारी की जाएगी तथा 23 जून से 25 जून तक चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। द्वितीय चरण में 26 जून से 3 जुलाई तक द्वितीय चयन सूची जारी की जाएगी तथा 4 जुलाई से 7 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होगी। तृतीय चरण में 8 जुलाई से 12 जुलाई तक तृतीय चयन सूची जारी की जाएगी तथा 13 जुलाई से 15 जुलाई तक प्रवेश दिए जाएंगे।

आईटीआई में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी होना तथा कम से कम दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। प्रवेश प्रक्रिया दसवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट सूची के अनुसार की जाएगी। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने दसवीं अथवा बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली है और अपने भविष्य को तकनीकी कौशल के माध्यम से संवारना चाहते हैं, उनके लिए आईटीआई जनकपुर एक उत्कृष्ट विकल्प है।

प्राचार्य ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया में भाग लें तथा कौशल आधारित प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य की नींव रखें। प्रवेश एवं पाठ्यक्रमों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी निकटतम आईटीआई अथवा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जनकपुर से संपर्क कर सकते हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner