Breaking News

Durg Police (खबरीलाल न्यूज़) :: थाना पुलगांव में जप्त लगभग 7.88 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों का वैधानिक प्रक्रिया के तहत नष्टीकरण किया गया :

post

 दुर्ग रेंज, दुर्ग। थाना पुलगांव में जप्त लगभग 7.88 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों का वैधानिक प्रक्रिया के तहत नष्टीकरण किया गया। थाना पुलगांव के एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में जप्त बड़ी मात्रा में अफीम एवं अफीम डोडा का नष्टीकरण किया गया। उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति द्वारा निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए नष्टीकरण की कार्यवाही संपन्न की गई। पर्यावरण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर भिलाई स्टील प्लांट में मादक पदार्थ नष्ट किया गया। लगभग 14,30,100 नग अफ़ीम के पौधे, जड़ तना, पत्ती एवं फल को सुरक्षित एवं विधिसम्मत तरीके से नष्ट किया गया।

दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन, परिवहन, विक्रय एवं सेवन संबंधी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में नागरिकों का सहयोग कानून व्यवस्था एवं समाज की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner