छत्तीसगढ़ की लोक कलाकार तीजन बाई की हालत फिलहाल स्थिर ; 27 मई को गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के कारण एम्स रायपुर में हुई थी भरती।एम्स रायपुर द्वारा प्राप्त जानकर के अनुसार छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक कलाकार एवं पद्म विभूषण सम्मान से अलंकृत श्रीमती तीजन बाई को 27 मई 2026 को गंभीर स्वास्थ्य स्थिति में एम्स रायपुर के ट्रॉमा एवं इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में उनका उपचार मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट (MICU) में चल रहा है।
जनरल मेडिसिन, क्रिटिकल केयर, पल्मोनरी मेडिसिन एवं नेफ्रोलॉजी विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक बहु-विषयक टीम उनकी चिकित्सा एवं देखभाल कर रही है। स्थापित चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार उनकी लगातार निगरानी की जा रही है तथा आवश्यक जांच एवं सहायक उपचार प्रदान किया जा रहा है। वर्तमान में मरीज की हीमोडायनामिक स्थिति स्थिर प्रतीत हो रही है, तथापि उनकी समग्र स्वास्थ्य स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध करा रही है।

Journalist खबरीलाल