Breaking News

Monsoon (खबरीलाल न्यूज़) :: केरल पहुंचा मानसून, जानें IMD ने क्या बताया...:

post

देशभर में भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है. इसके साथ ही देश के सबसे अहम बारिश के मौसम की शुरुआत हो गई है. अब सबसे ज्यादा नजरें उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली पर टिकी हैं, जहां लोग चिलचिलाती गर्मी से राहत का इंतजार कर रहे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत की ओर बढ़ेगा.

केरल में भारी बारिश का अलर्ट - मानसून की एंट्री के साथ ही केरल के कई हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने 4 जून से 9 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. कई इलाकों में 7 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई गई है. तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम और त्रिशूर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में जलभराव और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner