Breaking News

Bihar (खबरीलाल न्यूज़) :: लालू, राबड़ी और तेजप्रताप के सुरक्षा में कई गई कटौती, अब इन्हें SSG सिक्योरिटी मिलेगी :

post

पटना। बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने लालू परिवार के कुछ सदस्यों की सुरक्षा घटा दी है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी एवं पूर्व सीएम राबड़ी देवी की जेड प्लस सिक्योरिटी खत्म कर दी गई है। दोनों को अब बिहार पुलिस की विशेष सुरक्षा व्यवस्था दी गई है, जिसमें एस्कॉर्ट, बुलेट प्रूफ कार और 8 से 16 गार्ड शामिल हैं। जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की भी वाई श्रेणी की सुरक्षा हटा दी गई है। सरकार ने अब उन्हें सिर्फ एक बॉडीगार्ड उपलब्ध कराया है।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, उनकी पत्नी राजश्री और बहन मीसा भारती की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेजस्वी पहले की तरह वाई प्लस श्रेणी की सिक्योरिटी (एस्कॉर्ट) के साथ मिलती रहेगी। हालांकि, उसमें अब बीसैप के 1-4 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 6 बॉडीगार्ड और एस्कॉर्ट पार्टी के सदस्य शामिल होंगे। लालू की बड़ी बेटी एवं आरजेडी सांसद मीसा भारती को पूर्व की तरह 3 बॉडीगार्ड मिलते रहेंगे। वहीं, तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री को भी पटना जिला बल से एक महिला बॉडीगार्ड पहले की तरह रहेगा।

बिहार गृह विभाग ने इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी। संयुक्त सचिव नवीन चंद्र ने लालू परिवार के सदस्यों की सुरक्षा में बदलाव के बारे में जानकारी देते हुए डीजीपी को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया कि गुरुवार को राज्य सुरक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें इन विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा श्रेणी तय की गई है।

अब किसी होगी लालू की सुरक्षा ? - पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को अब तक जेड प्लस सुरक्षा मिलती आ रही थी। सम्राट सरकार ने अब इसमें बदलाव करते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था दे दी है। इसमें बीसैप के 2 से 8 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 2 बॉडीगार्ड, एचक्यूआरटी से पायलट और बुलेट प्रूफ कार, पटना जिला बल से एस्कॉर्ट एवं पायलट मुहैया कराया जाएगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner