Breaking News

SECL (खबरीलाल न्यूज़) :: एसईसीएल में स्वच्छता शपथ के साथ ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ का शुभारंभ :

post

भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा (16 जून से 30 जून 2026) का शुभारंभ एसईसीएल मुख्यालय में आज दिनांक 16.06.2026 को शपथ कार्यक्रम के साथ हुआ।

इस अवसर पर एसईसीएल के सीएमडी श्री हरीश दुहन ने मुख्यालय स्थित प्रशासनिक भवन के आगंतुक कक्ष में निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चंद्र महापात्र, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा श्रमसंघ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमसंघ प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में श्री दुहन ने स्वच्छता को संस्थागत संस्कृति एवं सामाजिक दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए सभी कर्मियों से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही स्वच्छ भारत के लक्ष्य को प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सकता है। विदित हो कि स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एसईसीएल की सभी इकाइयों एवं प्रतिष्ठानों में स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम एवं विभिन्न सहभागिता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनके माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner