Breaking News
छत्तीसगढ post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Wednesday ,June 24,2026

Bilaspur (खबरीलाल न्यूज़) :: मोपका उपकेन्द्र में 160 एमव्हीए का नया पॉवर ट्रांसफार्मर शुरू, बिलासपुर जिले को मिलेगी निर्बाध बिजली :

post

khabrilalबिलासपुर 24 जून 2026 - छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों मंे बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बिलासपुर के मोपका स्थित 220/132 केव्ही उपकेन्द्र में 160 एमव्हीए क्षमता का नया पॉवर ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक उर्जीकृत कर दिया गया है।

इस ट्रांसफार्मर के शुरू होने से बिलासपुर जिले के लगभग 50 प्रतिशत उपभोक्ताओं को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। ज्ञात हो कि 6 जनवरी 2026 को बिलासपुर स्थित मोपका उपकेन्द्र का पुराना ट्रांसफार्मर विफल हो गया था। पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नवीन पॉवर ट्रांसफार्मर को सफलतापूर्वक स्थापित कर, विभागीय अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में उर्जीकृत किया गया है।ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक (पारेषण) श्री आर.के.शुक्ला ने पैनल का स्वीच दबाकर नए ट्रांसफार्मर के माध्यम से विद्युत सप्लाई का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि मोपका उपकेन्द्र में 7 करोड़ रूपये की लागत से 160 एमव्हीए क्षमता का नवीन पॉवर ट्रांसफार्मर के उर्जीकरण होने से इस उपकेन्द्र की परिधि में आने वाले उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण तथा बिना किसी रूकावट के बिजली मिल सकेगी। श्री शुक्ला ने इस कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना की है। 

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (उपकेन्द्र) श्रीमती कल्पना घाटे, अति. मुख्य अभियंता सतीश कुमार दुबे, अधीक्षण अभियंता गौतम केनार, व्ही.बी.एस.कंवर, रवि चन्द्राकर, कार्यपालन अभियंता जी.आर.जायसवाल तथा उपकेन्द्र, एमआरटी एवं सिविल संभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner