Breaking News

Surajpur (खबरीलाल न्यूज़) :: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल बोले - हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता :

post

khabrilalरिपोर्टर सौरभ साहू, अंबिकापुर (सरगुजा), छत्तीसगढ़ ।

बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान: शाला प्रवेश उत्सव में छात्राओं को मिली साइकिलें।

एक्सीलेंस (अंग्रेजी माध्यम), ब्रह्मरोड में मंगलवार को शाला प्रवेश उत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को साइकिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे सशक्त माध्यम है।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने और बेटियों को शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि साइकिल वितरण केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि बेटियों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे छात्राओं की विद्यालय तक सुरक्षित और सुगम पहुंच सुनिश्चित होगी तथा वे अपने सपनों को साकार करने की दिशा में और अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकेंगी। नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए  कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासन का पालन करने और कठिन परिश्रम के बल पर अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।उन्होंने शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाते, बल्कि राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के माध्यम से प्रदेश के बच्चों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार हो रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा, शिक्षा और संस्कार के बल पर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner