दिल्ली। देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और कई राज्यों में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत 13 राज्यों में आंधी, तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह से बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग के अनुसार यहां 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। भारी बारिश के चलते जलभराव, यातायात प्रभावित होने और पेड़ों के गिरने जैसी घटनाओं की आशंका जताई गई है। राजधानी में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मथुरा, झांसी, वाराणसी और अयोध्या सहित कई जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, गया और पूर्णिया में भी तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा और जलभराव की संभावना है। झारखंड के रांची और जमशेदपुर में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है।
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। वहीं कोंकण, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अत्यधिक भारी बारिश का विशेष अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने किसानों, मछुआरों और नदी किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। प्रशासन ने भी स्थानीय स्तर पर राहत और बचाव दलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

Journalist खबरीलाल