Breaking News

CGCrime (खबरीलाल न्यूज़) : कोतवाली थाने से फरार हुई चोरी की आरोपी महिला, तीन आरक्षक निलंबित:

post

khabrilal

बालोद । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। चोरी के आरोप में हिरासत में लाई गई एक महिला कोतवाली थाने से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबित आरक्षकों में शिव कुमार ध्रुव, पूर्णिमा ठाकुर और उमेश निषाद शामिल हैं। घटना के बाद फरार महिला की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है।

एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि चोरी के मामले में आरोपी महिला रेखा सोरी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर थाने से भाग निकली। मामले की जांच के बाद ड्यूटी पर तैनात तीनों आरक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने फरार महिला के खिलाफ अलग से अपराध दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner