Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: कुंदरा पारा में श्रमिकों को मिला अधिकारों का सुरक्षा कवच, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने बांटे श्रम कार्ड :

post

khabrilalरायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुंदरा पारा में आयोजित श्रम कार्ड पंजीयन शिविर में विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने सहभागिता करते हुए श्रमिक भाइयों-बहनों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों को श्रम कार्ड वितरित कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा सरकार द्वारा संचालित श्रमिक कल्याण योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि श्रम कार्ड केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि श्रमिक परिवारों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम है। इसके माध्यम से श्रमिक विभिन्न शासकीय योजनाओं, सुरक्षा एवं कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को अधिक सुरक्षित और सम्मानजनक बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार श्रमिकों के हितों के संरक्षण और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक पंजीयन कराया तथा श्रम कार्ड प्राप्त किए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे श्रमिक हित में एक सार्थक प्रयास बताया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner