थाना : सुपेला, जिला दुर्ग। धारदार हथियार दिखाकर शराब पीने के लिए पैसे मांगने एवं विरोध करने पर हमला करने वाले एक अपचारी बालक सहित दो आरोपी सुपेला पुलिस की गिरफ्त में। शराब पीने के लिए जबरन पैसे मांगकर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने वाले एक अपचारी बालक सहित दो आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। पैसे देने से मना करने पर हेल्पर पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घटना के बाद एक अपचारी बालक को मौके से तथा दो अन्य आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार जप्त किया गया। सभी वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर वयस्क आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया तथा अपचारी बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की गई।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की जबरन वसूली, मारपीट, धमकी अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। कानून अपने हाथ में लेने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Journalist खबरीलाल