थाना छावनी, थाना उतई एवं थाना दुर्ग कोतवाली। साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में प्रयुक्त म्यूल बैंक खातों पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 08 खाताधारकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही। थाना छावनी, थाना उतई एवं थाना दुर्ग कोतवाली के तीन अलग-अलग प्रकरणों में संयुक्त कार्रवाई करते हुए 08 म्यूल बैंक खाताधारकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2), 318(3), 318(4) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपी कमीशन के लालच में अपने एवं अन्य व्यक्तियों के बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं सिम कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराकर साइबर ठगी की राशि के अवैध लेन-देन में सहयोग कर रहे थे। तकनीकी विश्लेषण, बैंक खातों की जांच एवं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर साइबर ठगी की रकम के मनी ट्रेल का खुलासा करते हुए म्यूल बैंक खातों के नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की गई। दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बैंक खाता किराए पर देना, बेचना अथवा किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग हेतु उपलब्ध कराना गंभीर आपराधिक कृत्य है, जिसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Journalist खबरीलाल