Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने "जोहार जगन्नाथ" में की महाआरती, "मिस रायपुर सीजन-2" के पोस्टर का किया विमोचन :

post

khabrilalअनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स प्रा. लि. के गौरवशाली 70वें वर्ष में प्रवेश तथा भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के शुभ अवसर पर कोतवाली चौक स्थित ए.टी. पैलेस में आयोजित "जोहार जगन्नाथ" कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना एवं महाआरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। इस अवसर पर उन्होंने "मिस रायपुर सीजन-2 " के पोस्टर का भी विधिवत विमोचन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स प्रा. लि. के चेयरमैन श्री तिलोकचंद बरडिया  ने कहा कि "जोहार जगन्नाथ" केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, आस्था और सामाजिक समरसता का उत्सव है। भगवान श्री जगन्नाथ सभी के आराध्य हैं और उनकी कृपा से समाज में प्रेम, सेवा एवं सद्भाव का संदेश निरंतर प्रसारित होता रहे, यही हमारी कामना है। उन्होंने कहा कि संस्थान पिछले सात दशकों से ग्राहकों के विश्वास के साथ जुड़ा हुआ है और आगे भी सेवा एवं गुणवत्ता की इसी परंपरा को बनाए रखेगा।इस अवसर पर डायरेक्टर नितिन बरडिया ने बताया कि संस्थान के 70वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर प्रस्तुत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि *16 जुलाई से 26 जुलाई 2026* तक सोने के आभूषणों की खरीद पर *प्रति तोला 7,000* तक का विशेष डिस्काउंट, *गोल्ड एक्सचेंज पर 1,957* का अतिरिक्त लाभ, तथा डायमंड एवं अन्य ज्वेलरी रेंज पर भी आकर्षक छूट दी जा रही है।

डायरेक्टर निकेश बरडिया ने बताया कि "जोहार जगन्नाथ" कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष "मनोकामना रथ" तैयार किया गया है। इस रथ के माध्यम से शहर के विभिन्न समुदायों एवं श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं भगवान श्री जगन्नाथ के पवित्र चरणों तक पहुंचाई जा रही हैं। यह पहल श्रद्धा, आस्था और जनसहभागिता का अनूठा संगम बन रही है, जिसे लोगों का भरपूर स्नेह एवं सहयोग प्राप्त हो रहा है।कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य आरती, भजन-कीर्तन एवं दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। रथयात्रा के शुभ अवसर पर प्रदेश के व्यापारी, उद्योगपति, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी, महिला संगठनों की प्रतिनिधियां, युवा वर्ग, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर अनोपचंद तिलोकचंद बरड़िया परिवार, संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा मीडिया प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हुआ।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner