बिलासपुर 16 जुलाई 2026 - छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा प्रदेश में विद्युत वितरण व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी एवं उपभोक्ता-केंद्रित बनाने की दिशा में स्मार्ट मीटर प्रणाली का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली खपत की वास्तविक समय (रियल-टाइम) में जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे वे अपनी बिजली खपत पर बेहतर नियंत्रण रख सकेंगे और अनावश्यक खर्च मे कमी ला सकेंगें।
स्मार्ट मीटर तकनीक से मीटर रीडिंग पूरी तरह डिजिटल होगी, जिससे मानवीय त्रुटियों की संभावना कम होगी। साथ ही बिलिंग प्रक्रिया अधिक सटीक, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनेगी। उपभोक्ता मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी दैनिक एवं मासिक बिजली खपत की निगरानी कर सकेंगें तथा ऊर्जा बचत के लिए बेहतर निर्णय ले सकते हैं। साथ ही स्मार्ट प्रणाली से बिजली चोरी पर प्रभावी नियंत्रण, लाइन लास में कमी लाने में भी सहायक सिद्ध होगी।
मोर बिजली ऐप के स्मार्ट मीटर सेक्शन में खपत पूर्वानुमान की सुविधा जोडी गई है, जिसके माध्यम से कोई भी उपभोक्ता अपने वर्तमान माह का अनुमानित खपत देख सकता है साथ ही विगत माह/वर्ष एवं वर्तमान माह के खपत की तुलनात्मक जानकारी भी प्राप्त कर सकता है। इस सुविधा के माध्यम से वर्तमान माह तथा पिछले वर्ष का समान माह की जानकारी भी देख सकता है। इसका मुख्य उद्देश्य अपनी दैनिक बिजली खपत की नियमित निगरानी रखना है ताकि निर्धारित उपयोग सीमा के भीतर रहे। जिससे बिजली पर होने वाले अतिरिक्त व्यय को रोका जा सके।
राज्य में स्मार्ट मीटर परियोजना के माध्यम से विद्युत सेवाओं को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया जा रहा है, इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को अधिक विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीक आधारित बिजली सेवाएं उपलब्ध कराना तथा प्रदेश की विद्युत वितरण व्यवस्था को डिजिटल युग के अनुरूप सशक्त बनाना है।

Journalist खबरीलाल