Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: श्रीमती योगेश्वरी वर्मा ने बच्चों के लिए खरीदी शैक्षणिक सामग्री, किया मुख्यमंत्री को धन्यवाद :

post

khabrilalमहतारी वंदन योजना से महिलाएं हो रही सशक्त।

रायपुर, 12 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही उनके परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं घरेलू जरूरतों के साथ-साथ अपने बच्चों की शिक्षा पर भी खर्च कर रही हैं।

इसी कड़ी में मंदिर हसौद परियोजना के ग्राम खम्हरिया निवासी श्रीमती योगेश्वरी वर्मा को महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त प्राप्त हुई है। नियमित रूप से मिल रही इस सहायता से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। इस बार मिली राशि का उपयोग उन्होंने अपने बच्चों के लिए पुस्तकें और कॉपियां खरीदने में किया, जिससे उनकी पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रह सके। श्रीमती वर्मा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner