रायपुर/17 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश को रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात दी है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए देशभर के 75 रेलवे स्टेशनों का प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भव्य लोकार्पण किया। इस ऐतिहासिक कड़ी में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सरोना रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित स्वरूप का भी गरिमामय समारोह में लोकार्पण किया गया।सरोना स्टेशन पर आयोजित इस मुख्य लोकार्पण समारोह में राज्यपाल श्री रमेन डेका और रायपुर के लोकप्रिय सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़वासियों को बधाई देते हुए कहा कि, "आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए बेहद गौरवशाली है। प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों से सरोना के साथ-साथ बालोद और चांपा रेलवे स्टेशनों का भी पुनर्विकास हुआ है। यह विकसित भारत की उस नई सोच का प्रतीक हैं
उन्होंने कहा कि, रायपुर की जनता को बधाई देते हुए कहा कि रायपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर बढ़ते दबाव को कम करने और यात्रियों की सहूलियत के लिए सरोना रेलवे स्टेशन अब एक बड़े सब-स्टेशन के रूप में काम करेगा। इससे रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी तकनीकी क्षमता का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री जी ने आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का भी उद्घाटन किया है, जिससे 'ग्रीन ट्रेन' चलाने का सपना अब जमीन पर साकार हो रहा है। दुनिया के कई विकसित देश भी अभी तक हाइड्रोजन ट्रेन नहीं चला पाए हैं, लेकिन भारत ने यह कर दिखाया है। इस पहल से ट्रेनों के कारण होने वाले प्रदूषण पर पूरी तरह से रोक लगेगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।" सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की जनता की तरफ से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।
कार्यक्रम के दौरान 'मेरे शहर का स्टेशन विकसित भारत में कैसा होगा' थीम पर आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें ड्राइंग, निबंध, डांस और 'सेल्फी विद स्टेशन' प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को मंच पर सम्मानित किया गया। इस गरिमामय अवसर पर रायपुर की महापौर मीनल चौबे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Journalist खबरीलाल