इकाई : यातायात पुलिस, दुर्ग। दुर्ग यातायात पुलिस की अभिनव पहल – ट्रैफिक मितानों को मितान किट एवं बैज वितरित, हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों को स्ट्रेचर से किया गया सुसज्जित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित। सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित राहत एवं गोल्डन ऑवर में प्रभावी रेस्क्यू सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों में स्ट्रेचर उपलब्ध कराए गए, जिससे घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। यातायात पुलिस के ट्रैफिक मितानों को मितान किट एवं मितान बैज प्रदान कर सड़क सुरक्षा अभियान में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित किया गया तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित एवं प्रभावी सहायता के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए।*मितान किट में सेफ्टी जैकेट, सीटी, रस्सी, रिफ्लेक्टर, पानी की बोतल एवं बैग जैसी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिससे ट्रैफिक मितान दुर्घटना अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल सहायता प्रदान कर सकें।
ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट, अनुकरणीय एवं सराहनीय कार्य करने वाले यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे उत्कृष्ट कार्य संस्कृति एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को प्रोत्साहन मिला।

Journalist खबरीलाल