Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जन्मदिन पर दिया स्वच्छता का संदेश, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 को जनआंदोलन बनाने की अपील :

post

khabrilalरायपुर, 19 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर ग्रामीण नागरिकों से स्वच्छता को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "स्वच्छता में ही भगवान का वास होता है।" स्वच्छ गांव ही स्वस्थ, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर समाज की आधारशिला है। इसी उद्देश्य से उन्होंने सभी ग्रामवासियों से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का पालन करते हुए इसे जनआंदोलन का स्वरूप देने की अपील की।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण को जनआंदोलन बनाया गया, उसी प्रकार अब प्रत्येक घर से कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही स्वच्छता अभियान को स्थायी सफलता मिल सकती है। जिला पंचायत द्वारा जिले की 60 ग्राम पंचायतों में स्रोत पर कचरा पृथक्करण को अनिवार्य किया गया है। इसके तहत प्रत्येक परिवार को चार रंगों के डिब्बों में कचरा अलग-अलग रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। हरे डिब्बे में गीला एवं जैविक कचरा, नीले डिब्बे में सूखा कचरा, लाल डिब्बे में सेनेटरी एवं अन्य खतरनाक कचरा तथा काले डिब्बे में ई-वेस्ट रखने की व्यवस्था की गई है।

नियम के अंतर्गत मिश्रित कचरा देना दंडनीय होगा। साथ ही स्वच्छताग्रहियों के सम्मान, प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता समिति के गठन, गीले कचरे से कम्पोस्ट निर्माण तथा सूखे कचरे के पुनर्चक्रण (रीसायकलिंग) को बढ़ावा दिया जाएगा। खुले में अथवा मिश्रित रूप से कचरा फेंकने से पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति भी नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि जब हम अपने घर से ही कचरे का पृथक्करण करेंगे, तभी हमारा गांव बीमारियों से सुरक्षित रहेगा और पर्यावरण का संरक्षण होगा। आइए, हम सभी मिलकर 'स्वच्छ छत्तीसगढ़, स्वस्थ छत्तीसगढ़' के संकल्प को साकार करें। 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता दीदियों के माध्यम से घर-घर जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के जिला समन्वयक श्री संजय सोनी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर दिया गया यह स्वच्छता संदेश ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन में जनभागीदारी को और अधिक सशक्त करेगा। जिला पंचायत कबीरधाम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का पालन करते हुए अपने गांव को स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner