Breaking News

Police @ Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: 6 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी हिस्ट्रीशीटर संजय रक्सेल गिरफ्तार :

post

khabrilalरायपुर कमिश्नरेट। 6 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी हिस्ट्रीशीटर संजय रक्सेल गिरफ्तार। हत्या के प्रयास सहित 02 दर्जन से अधिक मामलों का आरोपी, गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार बदल रहा था ठिकाना।

थाना खमतराई रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 212/2020 धारा 353, 307, 34 भादवि. के प्रकरण में घटना में संलिप्त आरोपी संजय रक्सेल घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से अपने ठिकाने लगातार बदल रहा था। लंबित गंभीर प्रकरणों एवं फरार आरोपियों की नियमित समीक्षा के दौरान पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (उत्तर) दीपमाला कश्यप द्वारा प्रकरण में फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट एवं थाना प्रभारी खमतराई को दिए गए।

निर्देशों के पालन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाते हुए उसके संभावित ठिकानों, परिचितों एवं गतिविधियों की लगातार जानकारी जुटाई गई। मुखबिरों को सक्रिय किया गया तथा आरोपी के मूवमेंट का तकनीकी विश्लेषण किया गया। इसके साथ ही उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई तथा आने-जाने के स्थानों पर सतत निगरानी रखी गई।

लगातार प्रयासों के दौरान पुलिस टीम को आरोपी संजय रक्सेल की उपस्थिति संबंधी महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के उपरांत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की अग्रिम वैधानिक कार्यववाही की गई।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner