Breaking News

CG (खबरीलाल न्यूज़) : छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति, पर्यटन मंडल की 38 वीं संचालक मंडल बैठक में बनी रणनीति:

post

khabrilal

रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के संचालक मंडल की 38 वीं बैठक रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड मुख्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में पर्यटन क्षेत्र के समग्र विकास, वर्तमान योजनाओं की प्रगति, नई पर्यटन पहलों तथा आगामी गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में लिए गए निर्णयों को प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम है।

बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने की। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन (भा.प्र.से.), छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य (भा.व.से.), अवर सचिव श्रीमती रुचि शर्मा, उपमहाप्रबंधक श्रीमती पूनम शर्मा, संस्कृति विभाग के संचालक श्री संजय कन्नौजे विभिन्न विभागों के शासकीय सदस्य तथा पर्यटन मंडल के विभिन्न शाखा प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण और हरित पहल के संकल्प के साथ हुई। प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य ने टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा तथा पर्यटन सचिव डॉ. एस. भारतीदासन को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। वहीं, उपमहाप्रबंधक श्रीमती पूनम शर्मा ने विभिन्न विभागों के शासकीय सदस्यों का पौधा भेंट कर स्वागत किया।
बैठक के दौरान पर्यटन मंडल द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। परियोजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन, पर्यटन अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार तथा प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को और अधिक आकर्षक एवं सुविधायुक्त बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आगामी पर्यटन कार्यक्रमों, प्रचार-प्रसार गतिविधियों, निवेश संभावनाओं तथा पर्यटन को रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था से जोडऩे के विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
 
बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि प्रदेश की प्राकृतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं जनजातीय पर्यटन संपदा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे। पर्यटन स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, पर्यटक अनुभव को बेहतर बनाने तथा स्थानीय समुदाय की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।रायपुर। अन्तर्राष्ट्रीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था अकाल पुरख की फौज की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा एक अनूठी एवं अद्धभुत प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है जिसमें सिख समाज के सभी आयु वर्ग के लिए धार्मिक रील बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं, प्रतियोगिता में सम्पूर्ण देश से सिख समाज के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं और चयनित रील को 9 अगस्त को लाइव स्क्रीन के माध्यम से दिखाया जाएगा। 
अकाल पुरख की फौज के सरदार गुरमुख सिंह होरा, सरदार जगजीत सिंह खनुजा, सरदार प्रीतपाल सिंह होरा, सरदार परविन्दर सिंह भाटिया, सरदार जीएस भामरा एवं सरदार तरनजीत सिंह होरा ने संयुक्त पत्रकारवार्ता में बताया कि आज के इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के दौर में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एवं अपनी बातों को जनमानस तक पहुँचाने का रील एक सशक्त माध्यम बनता जा रहा है इन्हीं बातों को मद्देनजर रखते हैं संस्था ने एक धार्मिक रील बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है जिसमें सम्पूर्ण देश से सिख समाज के बच्चे, महिलाएं एवं सभी उम्र के लोग सम्मलित हो सकते हैं। प्रतियोगिता में सम्मलित होने के लिए अधिकतम 90 सेकेड तक की रील बनाकर संस्था के दिये गए सम्पर्क नम्बर पर व्हाट्अप किया जा सकता है। रील बनाने का विषय पूर्णत: धार्मिक है जिसमें सिख गुरुओं का इतिहास, देश विदेश में बने हुए गुरद्वारों की जानकारी, पंजाब एवं पंजाबी संस्कृति तथा सिख योद्धाओं की गाथा का वर्णन कर सकते हैं।

रील पूर्ण रूप से मर्यादित होनी चाहिए एवं किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी अथवा अन्य किसी भी समाज की एवं सामाजिक धार्मिक स्थलों पर कोई व्यंगय या गलत जानकारी स्वीकार नहीं की जायेगी। रील बनाओ प्रतियोगिता का मकसद समाज की आने वाली पीढिय़ों को अपने इतिहास की जानकारी देना एवं गुरु घर से, सेवा सिमरन से जोडऩा है। रील बनाओ प्रतियोगिता में सम्मलित हज़ारों रील में से सर्वेश्रेष्ठ 30 रील का चयन किया जायेगा एवं चयनित रील को आगामी 09 अगस्त को पंडरी स्थित होटल सिमरन इन्टरनेशनल में लाइव स्क्रीन पर दिखाया जायेगा। सिमरन होटल्स ग्रुप के चेयरमैन प्रीतपाल सिंह होरा ने बताया कि प्रतियोगिता में रील बनाकर 30 जुलाई तक इन नम्बरों पर 9425212173 एवं 98271 22222 भेज सकते हैं एवं रायपुर से बाहर से आने वाले सभी प्रतिभागियों को सभी तरह की सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जायेगी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner