Breaking News
- Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान ....(read more)
- Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं ....(read more)
- Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर....(read more)
- Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: एकता नगर में छत्तीसगढ़ का परचम लहराने वाले जांबाज पुलिस अधिकारियों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, साहस और अनुशासन की सरा....(read more)
- Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: विशेष लेख - दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी, महतारी वंदन योजना की 33 वीं किस्त जारी, महिलाओं में उत्सा....(read more)
- Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: यूनेस्को की संभावित सूची में सिरपुर का शामिल होना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय ....(read more)
CSPC (खबरीलाल न्यूज़) :: चंद्रा पार्क वेलफेयर सोसाइटी में 10 किलोवाट प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत ऊर्जा संयंत्र स्थापित :

स्ट्रीट लाईट, लिफ्ट एवं पंप को मिलेगी स्वच्छ ऊर्जा
बिलासपुर 22 जुलाई 2026 - स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी एवं चंद्रा पार्क वेलफेयर सोसाइटी,(अपार्टमेंट) बृहस्पति बाजार, बिलासपुर द्वारा कॉमन मीटर (बी.पी.क्रमांक 1002089882) के अंतर्गत लिफ्ट, पानी के पंप एवं स्ट्रीट लाइट के संचालन हेतु 10 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किया गया है।
अब इस सोलर प्लांट के माध्यम से सोसाइटी की साझा विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा से होगी। इससे उपभोक्ता क्रमांक 1002089882 के बिजली की खपत में कमी आने के साथ -साथ कॉमन एरिया के बिजली बिल में भी उल्लेखनीय बचत होगी। साथ ही कार्बन उत्सर्जन मंे कमी लाकर पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि सौर ऊर्जा अपनाने से दीर्घकाल में ऊर्जा लागत कम होगी और निवासियों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। यह पहल अन्य आवासीय समितियों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है। ऊर्जा संरक्षण एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में यह पहल सतत् विकास और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति सोसाइटी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह उपलब्धि केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और नागरिकांे की सक्रिय भागीदारी का परिणाम है।
आज इस रूफटॉप सोलर प्लांट शुभारंभ के अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष श्री विठ्ठलकर, सचिव श्रीमती रेखा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री गिरीश अग्रवाल तथा विद्युत विभाग में कार्यरत कार्यपालन यंत्री श्री पी.व्ही.एस.राजकुमार सहित अन्य सदस्यों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही। ज्ञात हो कि उपरोक्त सोलर प्लांट स्थापित कराने में सोसाइटी की महत्वपूर्ण सदस्य डॉक्टर आरती पांडे एवं मेसर्स स्काई स्पार्क सोलर का विशेष योगदान रहा।

Journalist खबरीलाल