Breaking News

Traffic Police Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: दोपहिया में चार सवार युवकों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही :

post

khabrilalदो पहिया में चार सवार युवकों का  फ़ोटो भांठागांव चौक में तैनात प्रधान आरक्षक संतोष चंद्राकर द्वारा संज्ञान में लाया जिस पर  पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. अर्चना झा के निर्देशानुसार संबंधित युवकों को यातायात कार्यालय, रायपुर बुलाया गया।

पूछताछ एवं सत्यापन उपरांत वाहन क्रमांक CG 04 LE 9849 के चालक नैतिक गवली पिता श्री शंकर गवली पता बैरन रायपुर के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 4/181, 5/180, 184, 128/194 सी के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए कुल ₹4,500 का चालान किया गया।इस दौरान उन चारों युवकों एवं परिजन को सार्वजनिक मार्ग पर स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले गंभीर सड़क हादसों के प्रति जागरूक करते हुए भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न करने की सख्त समझाइश दी गई। यातायात पुलिस, रायपुर आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील करती है कि सड़क पर स्टंटबाजी एवं यातायात नियमों का उल्लंघन न करें। ऐसे कृत्य न केवल स्वयं के जीवन को खतरे में डालते हैं, बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए भी गंभीर जोखिम उत्पन्न करते हैं। यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में अपना सहयोग दें।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner