रायपुर, 27 जुलाई 2026। मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर के इम्पैक्ट सेंटर में आज पारजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से “Recharge the Self, Empower the Workplace” विषय पर एक प्रेरणादायी विशेष व्याख्यान (Special Talk Session) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को आत्म-सशक्तिकरण, सकारात्मक सोच, मानसिक संतुलन तथा कार्यस्थल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय वक्ता श्री भारत भूषण जी एवं आदरणीय अदिति दीदी जी रहे। अपने प्रेरणादायी उद्बोधनों में उन्होंने आत्म-जागरूकता, ध्यान (मेडिटेशन), सकारात्मक चिंतन तथा आध्यात्मिक मूल्यों के माध्यम से तनावमुक्त एवं उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने के साथ-साथ कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन के महत्वपूर्ण सूत्र साझा किए। उनके विचारों ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को गहराई से प्रेरित एवं आत्मचिंतन के लिए प्रेरित किया।
इस गरिमामयी अवसर पर मैट्स विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, माननीय कुलपति प्रो. के. पी. यादव, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया तथा कुलसचिव श्री गोकुलानंद पांडा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के सभी विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का सफल समन्वयन डॉ. उमेश गुप्ता, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, वाणिज्य एवं प्रबंधन द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए इस प्रकार के व्यक्तित्व विकास एवं आध्यात्मिक उन्नयन से जुड़े कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने इस विशेष सत्र को अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी एवं जीवनोपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता की अपेक्षा व्यक्त की।

Journalist खबरीलाल